फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पानी के लिए किया प्रदर्शन

Wed, 27 Jan 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जाखणीधार के जलेम अनुसूचित जाति बस्ती ओडुका डांग में वर्षों बाद भी पेयजल सुविधा नहीं होने से गुस्साए ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने पर्यटन मंत्री और डीएम से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने जल संस्थान देवप्रयाग के ईई को तत्काल पेयजल टैंक से अलग लाइन डालकर समस्या के निराकरण के निर्देश दिए।


बुधवार को जेलम के अनुसूचित जाति वस्तु ओडुका डांग के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बस्ती में रहने वाले 30 परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


महिलाएं एक किमी दूर से घंटों लाइन में लगकर पानी ढोने को मजबूर है, लेकिन जल निगम में सात-आठ साल पहले रतोली-खंडोगी पेयजल योजना का निर्माण किया था।

जिससे केवल जेलम के सामान्य बस्ती के लोगों को ही पानी मिल रहा है। जबकि उनकी बस्ती को पेयजल आपूर्ति नहीं किए जाने से ग्रामीण पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि जल निगम, जल संस्थान के अधिकारियों से कई बार शिकायत करने पर मुख्य टैंक से बस्ती के लिए अलग लाइन नहीं बिछाई जा रही है।

पर्यटन मंत्री धनै ने जल संस्थान देवप्रयाग के अधिशासी अभियंता को फोन पर मुख्य टैंक से लाइन लाइन बिछाने के निर्देश दिए।

प्रदर्शनकारियोें में पूरण लाल, मकान लाल, विक्रम लाल, आशा देवी, रजनी देवी, झूमा देवी, प्रभा, पुष्पा, सुमेरा, अनीता, प्रेमपति, सुनीता देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें