टिहरी में कमांद मुख्य बाजार की सड़कों पर बने गड्ढों की मरम्मत नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने एडीबी के खिलाफ कमांद में प्रदर्शन किया। साथ ही जल्द सड़क मरम्मत नहीं होने पर हाईवे जाम करने की चेतावनी दी है।
सड़क मरम्मत करने की मांग को लेकर बुधवार को स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने एडीबी पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा सड़क मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
प्रदर्शन करने वालों में कमांद व्यापार मंडल अध्यक्ष गंभीर सिंह, राजेंद्र सिंह रांगड़, सुरेंद्र बिजल्वाण, मदन सिंह, भगवान सिंह, मोहन सिंह, गिरीश प्रसाद, अतर सिंह, जगवीर सिंह आदि शामिल थे।
इधर, एडीबी के अधिशासी अभियंता संजीव राठी ने बताया कि कमांद में सड़क पर बने गड्ढों को शीघ्र भर दिया जाएगा।