फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: शिविर में ग्रामीण पहुंचे, जिम्मेदार अधिकारी पहुंचना भूले

Thu, 08 Oct 2026 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों के नहीं पहुुंचने पर बांध प्रभावितों ने जताया आक्रोश
विज्ञापन

नैनबाग (टिहरी)। यमुना नदी पर प्रस्तावित 300 मेगावाट लखवाड़ बांध परियोजना से प्रभावित काश्तकारों के भूमि अभिलेखों के सत्यापन के लिए बृहस्पतिवार को नैनबाग तहसील में लगाया गया शिविर अधिकारियों के नहीं पहुंचने से खानापूर्ति साबित हुआ।
दस्तावेज लेकर शिविर में पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि तहसील प्रशासन और यूजेवीएनएल के जिम्मेदार अधिकारी शिविर में नहीं पहुंचे जिससे वे अपनी समस्याएं और मुआवजे से जुड़े मामले अधिकारियों के सामने नहीं रख पाए। ग्रामीणों ने शिविर को महज खानापूर्ति बताते हुए रोष जताया। लखवाड़ परियोजना के लिए अर्जित भूमि से संबंधित अभिलेखों के सत्यापन के लिए मरोड़, मेलगढ़, टटोर, खरसोन, खैराड़ और घिल्डिचक गांवों के काश्तकार नैनबाग तहसील सभागार पहुंचे थे। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि शिविर में प्रशासन और यूजेवीएनएल के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

भूमि व परिसंपत्तियों से जुड़े लंबित मामलों पर बात होगी लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के नहीं पहुंचने से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया। ग्रामीण शरण सिंह पंवार, विक्रम कैंतुरा, देशपाल पंवार, कैलाश बिजल्वाण, गंभीर सिंह रावत ने आरोप लगाया कि प्रशासन प्रभावित काश्तकारों से बार-बार भूमि के दस्तावेज और शपथपत्र मांग रहा है जबकि उनकी भूमि से संबंधित अभिलेख तहसील में पहले से मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि दस्तावेज जमा कराने के बावजूद परिसंपत्तियों के मुआवजे और अन्य समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में भी कई बार प्रभावितों से दस्तावेज मांगे जा चुके हैं। इसके बावजूद शिविर में अधिकारियों के नहीं पहुंचने से वे अपनी बात रखने से वंचित रह गए। यूजेवीएनएल की ओर से कुछ कर्मचारी शिविर में पहुंचे लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की गैरमौजूदगी में शिविर केवल औपचारिकता बनकर रह गया।
शिविर में मिजान सिंह रावत, अर्जुन रावत, बचन सिंह रावत, सरदार सिंह रावत, विक्रम कैंतुरा, पीतांबर दत्त, प्रदीप, मयंक बिजल्वाण, कैलाश, गोपाल दत्त, सवया देवी, राजेंद्र नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


धनोल्टी में लखवाड़ बांध संघर्ष समिति, प्रशासन और यूजेवीएनएल के अधिकारियों की बैठक निर्धारित थी। नैनबाग में प्रस्तावित शिविर स्थगित किए जाने की सूचना एक दिन पहले ही जारी कर दी गई थी। इसके बाद भी कुछ लोग नैनबाग में शिविर में पहुंचे।
अंशुल भट्ट, एसडीएम धनोल्टी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें