फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर मार्ग निर्माण में लापरवाही पर भड़के ग्रामीण

Sun, 01 Nov 2015 07:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा में बादशाहीथौल-डांडाचली मोटर मार्ग का डामरीकरण कार्य मानकों के अनुरूप न होने पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने निर्माण कार्य रोककर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एडीबी के अधिशासी अभियंता की ओर से गुणवत्तायुक्त कार्य करने का आश्वासन मिलने पर ही लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

बादशाहीथौल-डांडाचली मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार सुबह बादशाहीथौल में एकत्रित होकर डामरीकरण को घटिया बताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया।

उन्होंने हैरत जताते हुए कहा कि एक तरफ डामरीकरण किया जा रहा है, दूसरी तरफ पेंटिंग उखड़ रही है, जिससे गड्ढ़े पड़ने लगे हैं। मौके पर पहुंचे एडीबी के अधिशासी अभियंता एस राठी को ग्रामीणों ने जमकर खरी खोटी सुनाई। अभियंता ने स्थलीय निरीक्षण कर स्वीकार किया कि कुछ जगहों पर सड़क की पेंटिंग उखड़ गयी है।
विज्ञापन


उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सड़क पर दोबारा से कार्य किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में सुशील बहुगुणा, चमन कोठारी, अनूप उनियाल, बलवंत मखलोगा, शिव प्रसाद, जगदीश बडोनी, सुधीर बहुगुणा, एसएस नेगी, राजेश, मुकेश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें