नई टिहरी। डालियों का दगड़िया संस्था के पदाधिकारियों ने डीएम से मुलाकात कर जाखणीधार ब्लॉक के बांध प्रभावित क्षेत्र के 15 गांव में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने इन गांव में स्वरोजगार, पलायन रोकने समेत अन्य कार्यों में सहयोग की मांग की।
सोमवार को संस्था की अनीता उनियाल, आशाराम ममगाईं, प्रेम पंचोली, जाह्नवी ने डीएम से मुलाकात कर मंदार, म्यूंडी, भटकंडा, तुनियार, सिलोली, कोटचौंरी, भौनियाड़ा, सांदणा, नेल्डा, कठूली, खोला, कंगसाली, कफलोग, पटूडी आदि गांव में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। बताया कि योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए गांव में समितियां भी बनाई गई हैं। उन्होंने इन गांव में जलवायु परिवर्तन के कारण हो रहे दिक्कतों के लिए समाधान करने में मदद करने, पलायन, स्वरोजगार, शिक्षा, होमस्टे, स्वास्थ्य, जंगली जानवर को खेती सुरक्षा हेतु घेरबाड़, बांज, बुरांश के पौधे लगाने, नहरों का निर्माण, मरम्मत हेतु कार्ययोजना भी दी। डीएम मयूर दीक्षित ने संस्था को हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिया। संवाद