फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नगुण पट्टी के विकोल गांव आज भी सड़क से दूर

Wed, 25 Mar 2026 06:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
12 सौ की आबादी वाला गांव 2017 से कर रहा है रोड की मांग
विज्ञापन




नई टिहरी। थौलधार ब्लॉक में नगुण पट्टी का विकोल गांव पांच किमी सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाया है जिससे ग्रामीणों को सड़क तक पहुंचने के लिए तीन किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह 2017 से स्थानीय विधायक, लोनिवि, मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री तक गुहार लगा चुके हैं लेकिन विकोल के लिए पांच किमी की स्वीकृति नहीं मिल पाई है। परेशान ग्रामीणों ने छह अप्रैल को नगुण-भवान-अलमस मोटर मार्ग पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।



थौलधार के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख गुलाब सिंह बरवाण ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि 12 सौ की आबादी वाला विकाेल गांव सड़क सुविधा से वंचित है। गांव के लोग 2017 से लगातार संबंधित अधिकारियों, विधायक और सीएम से पत्राचार करते आ रहे हैं। लेकिन अभी तक सड़क की स्वीकृति नहीं मिल पाई है। उन्होंने बताया कि गांव में सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई बीमार होता है तो उसे कंडी के सहारे पहुंचाना पड़ता है। कोई भारी सामान गांव पहुंचाने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ती है। पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख ने बताया कि गांव में तीन प्राथमिक स्कूल, एक उच्च प्राथमिक स्कूल और तीन आंगनबाड़ी केंद्र है। ज्यादा पैदल होने के कारण शिक्षक-कर्मचारी भी गांव जाने को कतराते हैं। उन्होंने कहा कि थौलधार ब्लॉक के उनियाल गांव से विकोल के लिए शीघ्र ही पांच किमी सड़क की स्वीकृति प्रदान नहीं की जाती है तो छह अप्रैल को नगुण-भवान-अलमस मोटर मार्ग पर चक्का जाम कर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें