फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: विभागीय अधिकारियों की नहरों के कार्यों की जांच

Sat, 10 Jan 2026 07:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। घनसाली के पूर्व विधायक भीमलाल आर्य की शिकायत पर भिलंगना क्षेत्र की नहरों की विभागीय जांच की गई। जांच के दौरान नहरों में कई स्थानों पर कुछ कमियां मिली। जिन्हें विभागीय अधिकारियों ने जल्द दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पूर्व विधायक आर्य ने सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता को भिलंगना की विभिन्न नहरों में हुए कार्यों की खराब गुणवत्ता को लेकर शिकायत की थी। जिसके बाद शनिवार को जांच टीम ने बासर, बूढ़ाकेदार, केमर, नैलचामी नहरों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। अधिशासी अभियंता अनूप डंयूडी ने बताया कि विभागीय टीम ने नहरों का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के समय नहरों में पानी का सुचारु रूप से प्रवाह भी पाया गया। स्थानीय लोगों से भी नहरों के बारे में जानकारी ली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें