फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Highway: ऋषिकेश-देवप्रयाग के बीच रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक नहीं चलेंगे वाहन

Fri, 25 Oct 2024 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (टिहरी)

सार

देवप्रयाग-ऋषिकेश मार्ग पर रात में आए दिन छोटी बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसको रोकने के लिये पुलिस अधीक्षक टिहरी के निर्देश पर एक नवंबर से रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक देवप्रयाग से ऋषिकेश के बीच वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबन्ध रहेगा।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात में बढ़ती वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब एक नवंबर से देवप्रयाग और ऋषिकेश के बीच रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक वाहनो की आवाजाही बंद रहेगी। केवल आपतकालीन सेवाओं पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।

विज्ञापन


Tehri News: सड़कों के किनारे डंप मलबा साफ नहीं करने पर डीएम नाराज
विज्ञापन


थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि देवप्रयाग-ऋषिकेश मार्ग पर रात में आए दिन छोटी बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसको रोकने के लिये पुलिस अधीक्षक टिहरी के निर्देश पर एक नवंबर से रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक देवप्रयाग से ऋषिकेश के बीच वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबन्ध रहेगा। बताया कि आपातकालीन सेवाएं इस प्रतिबंध से मुक्त रहेगी। स्थानीय लोगों और यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें