फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में सड़क किनारे खड़े वाहनों का किया जाएगा चालान : एसडीएम

Wed, 10 Dec 2025 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जाम लगने की समस्या को लेकर बाजार का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं
विज्ञापन


लंबगांव (टिहरी)। एसडीएम प्रतापनगर स्नेहिल कुंवर सिंह ने लंबगांव बाजार में प्रत्येक दिन लगने वाले जाम की समस्या को लेकर पुलिस, लोनिवि, नगर पंचायत, टैक्सी यूनियन और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने पुलिस को बेवजह सड़कों पर खड़े वाहनों का चालान करने को कहा।
एसडीएम सिंह ने बाजार क्षेत्र का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। कहा बाजार में कोई भी वाहन बिना प्वाइंट के खड़ा न रहे।वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थानों पर खड़ा रहने की व्यवस्था करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने व्यापारियों से भी अपने निजी वाहनों को बाजार के आसपास खड़ा न करें।
विज्ञापन

लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाजार के आसपास की सड़क पर पड़े मलबे, निर्माण सामग्री को तत्काल हटाएं। नगर पंचायत से सफाई रखने को कहा गया। व्यापारियों को मुख्य सड़क की नाली से बाहर दुकान न लगाने, सामान न फैलाने के निर्देश दिए। कहा कि नगर पंचायत इसके लिए नाली से बाहर दुकान लगाने वाले व्यापारियों को नाेटिस जारी कर चालान करें।
विज्ञापन

बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन रांगड़, तहसीलदार आनंदपाल, ईओ राजेंद्र सजवाण, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पंवार, कोषाध्यक्ष अमन राणा, लोनिवि के सहायक अभियंता सतीश भट्ट, सभासद गिरीश रावत, मनीषा बिष्ट, मुकेश रावत, रणवीर रावत, विजय रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें