फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: ग्रामीणों ने नारेबाजी कर मांगों के समाधान करने की उठाई मांग

Tue, 09 Dec 2025 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। लखवाड़ बांध प्रभावितों का मुआवजा, रोजगार सहित अन्य मांगों को लेकर 47वें दिन धरना जारी रहा। ग्रामीणों ने नारेबाजी कर शीघ्र सभी मांगों के समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन

लखवाड़ बांध प्रभावित संघर्ष समिति से जुडे सुरेश रावत ने कहा कि बांध प्रभावित लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर कड़के की ठंड में धरने पर बैठे हैं। शासन-प्रशासन और परियोजना के कार्य में लगी कंपनी के अधिकारी ग्रामीणों की सुध नहीं ले रहे हैं। मांगें पूरी न होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश बना है।
कहा कि शीघ्र ग्रामीणों की मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं होती है, ग्रामीण आंदोलन को उग्र करने पर मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी जब ग्रामीणों की मांगों पूरी नहीं हो जाती ग्रामीण परियोजना का कार्य भी शुरू नहीं होने देंगे। धरने पर बैठने वालों में धीरज रावत, आनंद तोमर, संदीप तोमर, अनिल पंवार, दयाल तोमर, मदन पंवार, शेर सिंह, राजेंद्र तोमर, कपिल तोमर, अजवीर रावत, सचिन तोमर, शूरवीर सिंह, ऋषभ रावत, प्रदीप रावत, सोबत सिंह, राजेंद्र तोमर आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें