फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में वैली ब्रिज की सौगात

Sat, 24 Dec 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे- 507 अगलाड़ पुल जल्द ही वैली ब्रिज के रूप में नजर आएगा। ब्रिज की निर्माण सामग्री साइट पर पहुंच चुकी है। सूत्रों की माने तो जनवरी-2017 के दूसरे पखवाड़े में वैली ब्रिज की सौगात जनता को मिल जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि करीब सात वर्षों से अगलाड़ पुल की स्थिति अत्यधिक जर्जर है। अमर उजाला की ओर से पुल से हो रही दिक्कतों को लगातार प्रमुखता से उठाया गया, जिसका संज्ञान लेकर विभाग ने ने जीर्णशीर्ण हो चुके पुल के स्थान पर वैली ब्रिज निर्माण की योजना तैयार की।

विभागीय स्तर से ब्रिज निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए साइट पर संबंधित निर्माण सामग्री पहुंचाई जा चुकी है। विभागीय अधिशासी अभियंता नवनीत पांडे ने बताया कि जनवरी अंत तक वैली ब्रिज जनता के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। हालांकि विभाग ने इससे पूर्व नवंबर-16 में वैली ब्रिज तैयार करने का दावा किया था, लेकिन ब्रिज नहीं बन पाया।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे- 507 पर अगलाड़ पुल हिमाचल प्रांत के अलावा गंगोत्री, यमुनोत्री, उत्तरकाशी, पुरोला, बड़कोट, नैनबाग आने -जाने का एकमात्र ब्रिज है, जो वर्षों से जीर्णशीर्ण हालत में है। इसके स्थान पर विभाग द्वारा पूर्व में आरसीसी ब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया, जिसकी लागत 3.63 करोड़ बताई गई थी। योजना का निर्माण भी शुरू हुआ। इस इलाके के डूब क्षेत्र में आने के कारण 20 फीसदी कार्य करने के बाद निर्माण रोक दिया गया। इसके बाद इस स्थान पर वैली ब्रिज निर्माण की योजना तैयार की गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें