फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडी संस्कृति की दुनिया में अलग पहचान

Sun, 20 Nov 2016 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई टिहरी
विज्ञापन
हरीश रावत
विज्ञापन
पिछड़ी, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास समिति की ओर से आयोजित शरदोत्सव में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृृति की दुनिया में अलग पहचान बन रही है। उत्सव में सरदार सिंह रावत राजकीय इंटर कालेज की छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


शरदोत्सव के समापन कार्यक्रम में सीएम हरीश रावत ने कहा कि पहाड़ की संस्कृति व खान-पान को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। सरकार का प्रयास है कि पहाड़ की लोक संस्कृति को देश-विदेश के सामने रोल मॉडल के रूप में विकसित किया जाए। पहाड़ के पर्यटक स्थलों को चिह्नित कर उन्हें टूरिज्म विलेज के तौर पर विकसित किया जा रहा है। उन्होंने खासतौर पर जौनपुर जौनसार क्षेत्र के लोगों को अपनी पौराणिक लोक संस्कृति के संवर्धन व उसे जीवंत बनाने के प्रयासों की सराहना की। 

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश महामंत्री संजय कपूर, उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, मसूरी के पूर्व विधायक जोत सिह गुनसोला, मसूरी पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, ब्लाक प्रमुख कुंवर सिंह पंवार, आयोजन समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, महिपाल सिंह रावत, दिनेश कैंतुरा, मोहन निराला, जोत सिंह रावत, दर्शन लाल नौटियाल आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


सीएम ने खाई नैनबाग में जलेबी
नैनबाग। सीएम रावत ने कहा कि वह 2001 में नैनबाग आए थे, तब उन्होंने यहां की जलेबी का स्वाद चखा था। आज शरदोत्सव के मौके पर फिर से जलेबी खाने का मौका मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2017 के चुनाव में जनता धनोल्टी विधानसभा सीट से कांग्रेस को भारी बहुमत से विजयी बनाने का काम करेगी। 

भाजपा को विकास पर सवाल का अधिकार नहीं 
नैनबाग। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा को कांग्रेस की सतत विकास यात्रा पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है। बताया कि राज्य की विकास दर देश की विकास दर से कृषि क्षेत्र में 5.50 और औद्योगिक क्षेत्र में 16 प्रतिशत है। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में देश का किसान, रेहड़ी पटरी वाले, गरीब लोग भी बैंकों की कतार में खड़े हैं। भाजपा ने इन सबको कालेधन इकट्ठा करने वालों की श्रेणी में ला दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि एक हजार का नोट कालाधन तो क्या दो हजार के नोट से सफेद धन बन जाएगा।

गैरसैंण मुद्दे पर उन्होंने कहा कि 14 साल से मामले को उलझाने वालों को आज सुलझाने की याद कैसे आ रही है। ये अजीब सा किस्सा भाजपा का है। पीडीएफ के सवाल पर कहा कि वह हमारे सहयोगी हैं। सरकार को बचाने व चलाने में उनका पूरा सहयोग रहा है। लिहाजा समय पर इसका सही निर्णय ले लिया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें