फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएचएस के मानकों में उत्तराखंड को दी जाए छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की बैठक में आइपीएचएस (इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्स) के मानकों के तहत पदों में की जा रही कटौती पर रोष व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने का प्रयास कर रही है, वहीं फार्मासिस्टों के पदों में कटौती करना उचित नहीं है। उन्होंने पदों की कटौती कर पुरजोर विरोध करते हुए सरकार से यथावत रखने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आरएस रांगड़ की अध्यक्षता में आयोजित फार्मासिस्टों की बैठक में लंबित देयकों का भुगतान करने, सेवा अभिलेखों का समय पर उचित रखरखाव, केदारनाथ, बदरीनाथ ड्यूटी के यात्रा बिलों का भुगतान, जिले से यात्रा ड्यूटी पर जाने वाले फार्मासिस्टों को ज्वाइनिंग, रिलीविंग अगस्तमुनि, गुप्तकाशी से दिलाने, केदारनाथ ड्यूटी वाले कर्मियों के रहने, खाने की उचित व्यवस्था करने की मांग की। कर्मियों ने बैठक में फार्मासिस्टों के पदों पर आईपीएचएस के मानक के तहत की जा रही कटौती पर कड़ा रोष व्यक्त किया। बैठक में संगठन के जिला सचिव विनोद सकलानी, जीएस घणाता, वीरेंद्र पेटवाल, जीएस नेगी, विनोद नौटियाल, राकेश कोठारी, एसएस पुरसोड़ा, दिनेश नेगी, राजेंद्र असवाल, विजय तोमर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें