फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र के बजट का भ्रष्टाचार में हो रहा उपयोग

Wed, 30 Nov 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की परिवर्तन यात्रा का कार्यकर्ताओं ने रजाखेत एवं घनसाली में स्वागत किया। परिवर्तन यात्रा में पहुंचे नेताओं ने सीएम हरीश रावत पर जमकर हमला बोलकर कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
विज्ञापन


बुधवार को प्रतापनगर विधानसभा के रजाखेत में आयोजित सभा में पूर्व सीएम डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने सीएम हरीश रावत पर हमला बोलते हुए कि प्रदेश में देश की सबसे भ्रष्ट सरकार चल रही है। सीएम से लेकर मंत्री, विधायक खुले आम लूट खसौट कर रह हैं।

परिवर्तन यात्रा के संयोजक बलराज पासी ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के विकास को बड़ी मात्रा में बजट दे रहा है, लेकिन राज्य की जनविरोधी नीतियों के कारण इसका लाभ आम जनता को नहीं मिल रहा है। सांसद मालाराज्य लक्ष्मी शाह ने कहा कि सीएम रावत प्रदेश के बजाय अपने परिवार का विकास करने में लगे हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक, पूर्व मंत्री खजानदास, पूर्व विधायक विजय पंवार, चांठी-डोबरा पुल बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक राजेश्वर पैन्यूली, बेबी असवाल, स्वराज विद्वान, अतर सिंह तोमर, रोशन लाल सेमवाल, परमवीर पंवार, जयेंद्र सेमवाल, नरेश नेगी, साब सिंह कुमाईं, रोशन लाल आर्य, कमलेश भट्ट, भान सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

वहीं घनसाली में परिवर्तन यात्रा के पहुंचने पर आयोजित सभा में यात्रा संयोजक बलराज पासी, सांसद मालाराज्य लक्ष्मी शाह, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल, प्रदेश महामंत्री खजानदास, पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय नेगी, सोना सजवाण, धनी लाल शाह, शक्ति लाल शाह, प्रेमलाल त्रिकोटिया, राजेंद्र अंथवाल, आनंद बिष्ट, चंद्र किशोर मैठाणी, धनपाल राणा, अब्बल सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

वहीं उत्तरकाशी में भी भाजपाइयों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर बलराज पासी, खजान दास, पूर्व विधायक गोपाल रावत, सूरतराम नौटियाल, लोकेंद्र बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुंदर नौटियाल, पुरोला विधायक मालचंद, कुलदीप कुमार, यात्रा प्रभारी जगमोहन रावत मौजूद थे।

दावेदारों ने किया शक्ति प्रदर्शन
गंगोत्री विधानसभा में भाजपा टिकट को लेकर दो गुटों में बंटी हुई है। गुटबाजी का यह असर बुधवार को पार्टी की परिवर्तन यात्रा के दौरान देखने को मिली। यात्रा में उत्तरकाशी से पूर्व विधायक गोपाल रावत व चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया।

दोनों का काफिला सुबह उत्तरकाशी से धौंतरी के लिए रवाना हुआ। देर शाम उत्तरकाशी पहुंची रैली के दौरान दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच नारेबाजी को लेकर तनातनी पैदा हो गई, इसे देख मंच से बड़े नेताओं को कमान संभालनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें