फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षा में ई-लर्निंग और स्मार्ट क्लास का प्रयोग करें:कंडारी

विज्ञापन
नई टिहरी के महाविद्यालय चंद्रबदनी (नैखरी) में संगोष्ठी का शुभारंभ करते देवप्रयाग विधायक विनोद क? - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी (नैखरी) में महाविद्यालय और नवाचार विषय पर आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में ई-लर्निंग और स्मार्ट क्लास का प्रयोग करना चाहिए। विधायक ने महाविद्यालय के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इससे पहले छात्रों ने हिंदी और गढ़वाली गीतों की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

संगोष्ठी में प्राचार्य प्रो. पुष्पा उनियाल ने कहा कि महाविद्यालय आस-पास गांव का एकमात्र कालेज है, लेकिन कालेज में छात्रों की मांग के अनुरूप कई विषय नहीं हैं। विशिष्ट अतिथि डा. सुरेंद्रदत्त सेमल्टी ने महाविद्यालय में बेहतर पुस्तकालय बनाने पर जोर देते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को आवागमन में आ रही दिक्कतों को दूर करने की जरूरत है। संयुक्त निदेशक डा. डीएस नैनवाल ने महाविद्यालय की समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। पूर्व छात्र परिषद के अध्यक्ष हरपाल भंडारी ने महाविद्यालय में बहुउद्ेशीय भवन बनाने की मांग की। गोष्ठी में डा. प्रताप सिंह बिष्ट, डा. आशुतोष कुमार, भुवनेश्वरी आश्रम के सचिव ज्ञान सिंह रावत ने भी विचार रखे। इस दौरान श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि में टॉप करने वाली महाविद्यालय की भूगोल विषय की छात्रा वंदना मुषाण और पिंकी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा. अंकिता बोरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें