फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड के 2700 छात्र-छात्राओं पर भारी पड़ रही विवि की लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन की लापरवाही बीएड के 2700 छात्र-छात्राओं पर भारी पड़ रही है। अक्तूबर माह में बीएड सत्र 2018-20 की परीक्षा संपन्न हो चुकी है। लेकिन विवि प्रशासन परीक्षा परिणाम घोषित नहीं कर पाया है, जिसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। रिजल्ट जारी न होने के कारण बीएड की परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राएं प्रवक्ता और एलटी पदों के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे है।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि से गढ़वाल मंडल के 28 बीएड कॉलेज संबद्ध है। बीएड सत्र 2018-20 की परीक्षा बीते अक्तूबर माह में संपन्न हो चुकी है। लेकिन परीक्षा परिणाम के अभाव में छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। इन दिनों विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए बीएड के छात्र-छात्राओं से ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे है। लेकिन श्रीदेव सुमन विवि से सत्र 2018-20 में बीएड की परीक्षा दे चुके अभ्यर्थी अंक तालिका के अभाव में आवेदन नहीं कर पा रहे है।
विवि से बीएड की परीक्षा दे चुकी छात्रा राखी गुसाईं, दीक्षा रावत, प्रवीण भंडारी, राकेश गुसाईं, गगनदीप भट्ट, दिनेश रावत ने बताया कि वे विवि प्रशासन से कई बार रिजल्ट घोषित करने की गुहार लगा चुके है। संबद्ध कॉलेजों से भी वे लगातार संपर्क कर रहे है। लेकिन परीक्षा परिणाम जारी होने के संबंध में उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी विवि और कॉलेजों से नहीं मिल पा रही है। छात्रों ने विवि प्रशासन की लचर कार्य प्रणाली पर रोष जताते हुए एक सप्ताह के अंतर्गत रिजल्ट जारी न होने पर विवि मुख्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें