चाका में आयोजित मां राजराजेश्वरी क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब आदर्श क्लब लवा के नाम रहा। जबकि गाजणा पट्टी के श्रीकाखाल में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में भैंत गांव की टीम विजेता रही। विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। चाका के रणाकोट में मां राजराजेश्वरी समिति बैरोला की पहल पर क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का फाइलन मैच आदर्श क्लब लवा और टाइगर क्लब रणाकोट के बीच खेला गया। जिसे आदर्श क्लब लवा ने चार विकेट से अपने नाम किया। टाइगर क्लब रणाकोट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 82 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आदर्श क्लब लवा ने 4 विकेट से मैच अपने नाम किया। मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु बिज्लवाण, विशिष्ट अतिथि प्रधान संगठन नरेंद्रनगर के अध्यक्ष धन सिंह सजवान ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समीति के अध्यक्ष नरेश उनियाल ने बताया कि प्रतियोगिता में 22 टीमों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य गिरीश बठंवाण, मीनाक्षी उनियाल, बीडीसी सदस्य ज्योति उनियाल, चतर सिंह, अनोर बठंवाण आदि उपस्थित रहे।
दूसरी ओर, गाजणा पट्टी के श्रीकाखाल में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भैंत और न्यू गांव के बीच खेला गया। भैंत की टीम ने पहली बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 3 विकेट खोकर 157 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए न्यू गांव की टीम 11 ओवर में 130 रन बनाकर आल आउट हो गई। समापन अवसर पर गंगा प्रसाद नौटियाल ने विजेता टीम को 31 हजार नगद और ट्राफी, उपविजेता टीम को 15 हजार और ट्राफी देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जगवीर पोखरियाल और राजेश पोखरियाल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधान माता प्रसाद भट्ट, जय सिंह असवाल, मुकेश पोखरियाल, हरीश पोखरियाल, चंद्रवीर पोखरियाल, कमल सिंह, यशवीर सिंह, देव सिंह, प्रमोद बिष्ट, हुकम सिंह व सुभाष चंद्र उपस्थित रहे।