फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा शक्ति पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते बेरोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कल्याण विभाग ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए युवा शक्ति पोर्टल शुरू किया है। बेरोजगार युवा अपना स्किल सहित किस क्षेत्र और जिले में रोजगार करना चाहते हैं, पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। जिले में अब तक 52 लोगों ने पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन

कोविड-19 के दौरान बड़ी संख्या में युवा वर्ग स्वयंसेवक के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। क्वारंटीन सेंटर से लेकर अन्य स्थानों पर युवा कल्याण विभाग को स्वयंसेवकों की जरूरत पड़ी है। कोई भी बेरोजगार युवक शक्ति पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। जिला युवा कल्याण अधिकारी डा. मुकेश चंद्र डिमरी ने बताया कि सरकार ने www.yuwashakti.uk.gov.in वेबसाइट तैयार की है। जिस पर युवक, महिला मंगल दलों के सदस्य, एनएसएस, पीआरडी, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र संगठन से लेकर अन्य युवा पंजीकरण करवा सकते हैं। बताया कि स्किल्ड और अनस्किल्ड दोनों तरह के लोगों को बाद में शार्ट लिस्ट किया जाएगा। भविष्य में विभाग प्रशिक्षितों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी। बताया कि कोविड-19 के लिए न्याय पंचायत स्तर पर भी 10-10 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें