मुख्यमंत्री ने वर्चुअल किया संबोधित, बोले-शरदोत्सव समिति के कारण युवा जुड़ रहे खेलकूद से
प्रवीण ने मैराथन में सबसे तेज दौड़कर पहला स्थान किया हासिल
नैनबाग (टिहरी)। नैनबाग शरदोत्सव में राज्य स्तरीय जूनियर बालक वर्ग कबड्डी का फाइनल मुकाबला ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के बीच हुआ जिसमें ऊधमसिंह नगर ने 17 अंकों से मुकाबला जीता। पांच किलोमीटर मैराथन दौड़ में सिसोई के प्रवीण कुमार पहले, ऐंदी के आकाश रौछेला दूसरे और खेसौसी के पीयूष राणा तीसरे स्थान पर रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वे विधानसभा के विशेष सत्र के कारण शरदोत्सव में नहीं शिरकत कर पाए। नैनबाग शरदोत्सव समिति के कारण क्षेत्र युवाओं को खेलकूद में आगे बढ़ने का मौका मिल है। जौनपुर और जौनसार की संस्कृति की पौराणिक संस्कृति को आगे बढ़ाने के साथ संरक्षण की जरूरत है।
पुरोला विधायक दुर्गेश लाल, पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा ने ओपन कबड्डी, वॉलीबाल, मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पूर्व में शरदोत्सव मंच में प्रस्तुति देने वाले कई कलाकार व खिलाड़ी प्रदेश और देश में क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
इस मौके पर मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, जिला पंचायत सदस्य रामदयाल शाह, जोत सिंह रावत, प्रधान मीनाक्षी चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू पंवार, सुमन पंवार, डॉ़ वीरेंद्र सिंह रावत, प्रदीप कवि, राकेश रावत, महिपाल सजवाण आदि मौजूद थे।