फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: दो उच्च प्राथमिक और नौ प्राथमिक स्कूल भवनों को मरम्मत का इंतजार

Thu, 08 Oct 2026 05:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिले के थौलधार, जौनपुर, प्रतापनगर, देवप्रयाग, जाखणीधार और भिलंगना ब्लॉकों के 11 खस्ताहाल राजकीय प्राथमिक विद्यालयों की सूरत बदलने की उम्मीद जगी है। इन विद्यालय भवनों के छत, फर्श, खिड़की, दरवाजे, दीवारों की स्थिति जर्जर बनी है। शिक्षा विभाग ने इन विद्यालयों की मरम्मत कार्यों के लिए 84.69 लाख का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन

खस्ताहाल विद्यालयों में मरम्मत कार्यों में दो उच्च प्राथमिक व नौ प्राथमिक विद्यालयों में शामिल किया गया है। अभिभावक और स्थानीय जनप्रतिनिधि लंबे समय से शिक्षा विभाग से विद्यालयों में मरम्मत कार्य करवाने गुहार लगाते आ रहे हैं लेकिन बजट के अभाव में मरम्मत कार्य नहीं हो पा रहा है। शिक्षा विभाग ने हाल ही में इंजीनियरों की मद्द से जीर्णशीर्ण विद्यालयों भवनों में मरम्मत आदि कार्यों का स्थलीय आंकलन करवाने के बाद मरम्मत का बजट का प्रस्ताव तैयार करवाया है जिसमें थौलधार ब्लॉक में सबसे अधिक पांच विद्यालय व भिलंगना, देवप्रयाग और जाखणीधार का एक-एक शामिल हैं।


इन विद्यालय भवनों का मरम्मत का प्रस्ताव किया तैयार
जौनपुर ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बांड़ाचक के लिए 9.92 लाख, थौलधार के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेमल्टा के लिए 9.98 लाख, नेरी के लिए 9.95, बागला के लिए 9.96, महेडा प्रथम के लिए 9.72, मेहडा द्वितीय के लिए 9.99, प्रतापनगर बागी के लिए 2.6, बनाली के 9.95,भिलंगना के मेड के लिए 6.41, देवप्रयाग के सकुंल के लिए 3.63 तथा जाखणीधार के उच्च प्राथमिक विद्यालय खोला के लिए 2.85 लाख का मरम्मत का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन




जिन जीर्णशीर्ण विद्यालय के मरम्मत कार्य का प्रस्ताव विभाग के पास आया था। उन सभी के मरम्मत का प्रस्ताव तैयार करवाकर शासन को भेज दिया गया है। उम्मीद है, कि जल्द धनराशि मिल जाएगी। जिसके बाद विद्यालयों की मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

पूनम चौहान, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) टिहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें