फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो विवि के छात्र एक ही कक्ष में दे रहे परीक्षा

विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डा.पीपी ध्यानी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डा. पीपी ध्यानी ने सोमवार को तीन परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक ही परीक्षा कक्ष में श्रीदेव सुमन विवि और एचएनबी गढ़वाल विवि के छात्र बैठे होने कुलपति ने नाराजगी जताई। केंद्र में खामियां मिलने पर कुलपति ने केंद्र व्यवस्थापक को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किए जाने पर परीक्षा केंद्रों को निरस्त करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति ने प्रथम पाली में आईटीएम कालेज देहरादून के परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा कक्ष में छात्रों के बैग मिलने पर कुलपति ने परीक्षा प्रभारी को फटकार लगाई। द्वितीय पाली में साईं इंस्टीट्यूट पैरामेडिकल साइंस देहरादून का निरीक्षण किया। वहां श्रीदेव सुमन विवि और एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के छात्रों की परीक्षा एक ही कक्ष में कराए जाने पर वीसी ने नाराजगी जताते हुए अलग-अलग कक्ष में परीक्षा कराने के निर्देश दिए। वीसी ने तृतीय पाली में पिस्टल वीड कालेज का निरीक्षण भी किया। उन्होंने वहां परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। कुुलपति ने सभी परीक्षा केंद्रों के प्राचार्यों को भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर संबंधित संस्थान का परीक्षा केंद्र निरस्त करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें