फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: पहाड़ी क्षेत्र में स्मैक बेचने ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 21 Aug 2025 05:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, न्यायालय के आदेश पर दोनों तस्कर भेजे जेल
विज्ञापन


नरेंद्रनगर (टिहरी)। मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। इस दौरान बुधवार रात को दो स्मैक तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपी सहारनपुर से स्मैक लेकर पहाड़ी क्षेत्र में बेचने जा रहे थे। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया तो अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
ड्रग्स फ्री उत्तराखंड अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस और अपराध जांच शाखा की टीम संयुक्त रूप से ड्रग्स तस्करों की धरपकड़ के लिए लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। अब तक पुलिस कई चरस और ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार करने में सफल रही है। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि बुधवार थाना पुलिस सीआईयू टीम के साथ थाना क्षेत्र के गुजराड़ा डागर तिराहा पर रात करीब पौने 11 बजे चेकिंग अभियान चला रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दो संदिग्ध मोटर साइकिल सवारों को रोककर उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 55.40 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। पूछताछ में मोटर साइकिल सवार आरोपी जुबैर और सलमान दोनों निवासी ग्राम ताताहेड़ी थाना गंगोह जिला सहारनपुर ने बताया कि वे स्मैक सहारनपुर से लेकर पहाड़ी क्षेत्र में बेचने जा रहे थे। जुबैर इससे पहले सहारनपुर में भी नशा तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। थाना निरीक्षक ने कहा कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें