बोले, नए निर्माण कार्यों के लिए जल्द टेंडर जारी करें अधिकारी
नई टिहरी। बीस सूत्री कार्यक्रम, राज्य और जिला योजना के कार्यों को लेकर डीएम नितिका खंडेलवाल ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। आपदा से क्षतिग्रस्त स्कूलों, पैदल रास्तों की रिपोर्ट शिक्षा विभाग और अन्य विभागीय अधिकारियों को 27 अगस्त तक उपलब्ध कराने को कहा।
अधिकारियों को नए कार्यों के जल्द टेंडर करने, अक्तूबर तक के कार्यों, खर्चों का प्लान बनाकर उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में लोनिवि के अधिकारियों ने बताया कि सभी नए कार्यों के टेंडर हो गए हैं। जल निगम ने पांच करोड़ में से 1.79 लाख व्यय कर लिए हैं। 33 नवीन कार्यों के निविदा हो गई है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकुनी ने बताया कि ब्लॉकस्तर पर शिविर लगाने के लिए रोस्टर बनाया जा चुका है। बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि सभी विभाग यह सुनिश्चित कर लें कि सभी योजनाओं में सभी विभाग ए श्रेणी में हो जो योजनाएं बंद हो गई हैं उन्हें पोर्टल से हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें। अधिकारियों को गांवों का भ्रमण कर विकास कार्यों की सत्यापन रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, डीएफओ टिहरी वन प्रभाग पुनीत तोमर, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, डीडीओ मो. असलम आदि मौजूद रहे। संवाद