फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: स्मृति दिवस पर बलिदानी पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की

Wed, 21 Oct 2026 06:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। पुलिस स्मृति दिवस पर राष्ट्र की सुरक्षा के लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस के वीर जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। चंबा पुलिस लाइन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि अमर शहीद पुलिस के जवानों ने साहस और वीरता के साथ राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है।
विज्ञापन

समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले वीर पुलिस कर्मियों के योगदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। एसएसपी ने कहा कि पुलिस के अमर शहीदों की स्मृति हमें यह संकल्प दिलाती है कि जनसेवा, कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा और न्यायपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध रहेगा। वहां मौजूद पुलिस क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और पुलिस कर्मियों ने शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें