फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घनसाली से त्रियुगीनारायण की पैदल यात्रा शुरू

विज्ञापन
घनसाली के घुत्तू-पंवालीकांठा यात्रा के लिए रवाना हुआ दल। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
तीर्थाटन, पर्यटन को प्रोत्साहन देने, पलायन रोकने और रोजगार के अवसरों का सृजन करने के उद्देश्य से राज्य आंदोलनकारी संगठन और व्यापार मंडल घनसाली की पहल पर घनसाली से त्रियुगीनारायण की पैदल यात्रा शुरू की गई। 10 सदस्यीय दल घुत्तु, पंवालीकांठा, खतलिंग और त्रियुगीनारायण की पैदल यात्रा के लिए रवाना हुआ। छह दिन में यह पैदल यात्रा त्रियुगीनारायण पहुंचेगी। दल में शामिल लोग लौटने के बाद उक्त मुद्दों के संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजेंगे।
विज्ञापन

घनसाली ब्लॉक मुख्यालय में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेंद्र दत्त जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष डा. नरेंद्र डंगवाल ने 10 सदस्यीय टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया कि पैदल यात्रा का मुख्य उद्देश्य गांव लौटे लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना, पलायन रोकने के लिए नीति तैयार करना है। छह दिन में 10 सदस्यीय टीम लगभग 85 किमी की पैदल दूरी तय करेगी। यात्रा दल में अनिल रतूड़ी, कामिनी जोशी, पूजा श्रीयाल, अंचल रतूड़ी, विजय सिंह, कलावती देवी, राहुल बिष्ट, अंकित बिष्ट, अनमोल रतूड़ी के अलावा घुत्तु-भिलंगन गांव के युवा भी शामिल होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें