फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: गुलदार की तलाश में लगाए गए ट्रैप कैमरे और फॉक्स लाइट

Thu, 26 Jun 2025 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग की टीम लोगों को मुनादी लगाकर कर रही है जागरूक
विज्ञापन

गुलदार से बच्चे को बचाने वाली मां को मिले सम्मान : नेगी
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक के ओनाल व पाेखरियाल गांव में गुलदार की सक्रियता को देखते हुए वन विभाग की टीम तीन दिनाें से गांव में व आसपास के क्षेत्र में गश्त करने के साथ मुनादी कर लोगों को गुलदार से एहतियात बरतने के लिए जागरूक करने में लगी है। वनकर्मियों को क्षेत्र में कहीं भी गुलदार नहीं दिख रहा है। गांव में दो फॉक्स लाइट व तीन ट्रैप कैमरे भी लगाए हैं। विधायक विक्रम सिंह नेगी ने गुलदार के हमले में घायल बच्चे की साहसी मां को सम्मानित करने करने की मांग की है।

बीते 23 जून शाम को गुलदार ने ओनाल गांव में एक चार वर्षीय बालक पर हमला कर उसे घायल कर दिया था, जिसका एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। बालक पर गुलदार के हमले के बाद वन विभाग ने गांव में दो फॉक्स लाइट व तीन ट्रैप कैमरे लगाए हैं, लेकिन अभी तक ट्रैप कैमरों में गुलदार की सक्रियता नहीं दिखाई दी है। गुलदार की दहशत से ग्रामीण सहमे हुए हैं। लोग अकेले में इधर-उधर जाने से डर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव प्रतिपालक को पत्र भेजकर जान पर खेलकर गुलदार के मुंह से अपने मासूम बेटे को बचाने वाली अंगूरी देवी को सम्मानित करने और गुलदार को पकड़ने के लिए ओनाल गांव में शीघ्र पिंजरा लगाने को कहा है। रेंज अधिकारी हर्षमणि उनियाल ने बताया कि ग्रामीणों की सुरक्षा के मध्यनजर वन विभाग की टीम लगातार गुलदार प्रभावित गांव में गश्त कर रही है।
विज्ञापन

टीम द्वारा ओनाल गांव, पोखरियाल गांव व रौणियां के ग्रामीण से शाम होते ही अपने पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने, रात को घरों व आसपास की लाइटें खुली रखने, बच्चों को अकेला न छोड़ने, घरों के आसपास झाड़ियों की साफ सफाई रखने की अपील भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि गश्त कर रहे वन कर्मियों को आसपास क्षेत्र में कही गुलदार नहीं दिखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें