फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग का डामरीकरण न होने से ग्रामीण आवागमन में उठा रहे परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर और जाखणीधार ब्लॉक के दो दर्जन गांव को जोड़ने वाला मांजफ-घोल्डाणी-मंदार मोटर मार्ग डामरीकरण के अभाव में खस्ताहाल है। मार्ग पर बने गड्ढे राह चलते लोगों के लिए परेशानियों का कारण बने हुए हैं। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं लेकिन लोनिवि बजट के अभाव में मार्ग का डामरीकरण कार्य नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

प्रतापनगर के मांजफ, सिलवालगांव, मिश्रवाणगांव, रमोलागांव, घोल्डाणी, जाखणीधार के मंदार, भटवाड़ा, कस्तल, सेमा, बडोनगांव समेत दो दर्जन गांव को जोड़ने के लिए लोनिवि ने तीन-चार साल पहले मांजफ-घोल्डाणी-मंदार 12 किमी मार्ग का प्रथम चरण का कार्य किया था लेकिन लोनिवि को सड़क के डामरीकरण और सुधारीकरण के लिए बजट नहीं मिल पाया। प्रधान संगीता रावत, ध्यान सिंह रावत, गुमान सिंह, मनमोहन सिंह आदि का कहना है कि लंबे समय से मार्ग के डामरीकरण की मांग की जा रही है। बावजूद शासन से डामरीकरण को बजट नहीं मिल पा रहा है। बताया कि वर्तमान में मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन हो रहा है। ऐसे में मार्ग का डामरीकरण किया जाना जरूरी है। इस संबंध में लोनिवि के ईई डीएम गुप्ता का कहना कि डामरीकरण को बजट के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलने के बाद डामरीकरण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें