फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाला गिरने से मार्गों पर खतरनाक हुआ आवागमन

Tue, 10 Jan 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी मोटर मार्ग चौथे दिन भी बड़े वाहनों के लिए नहीं खुल पाया है, जिससे लोगों के साथ ही पर्यटकों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। नेशनल हाइवे डोईवाला ने जेसीबी लगाकर सड़क से बर्फ तो हटा दी, लेकिन काणाताल से धनोल्टी के बीच में मौसम खुलने पर पाला जम गया है। जिससे वाहनों का संचालन खतरनाक बना हुआ है। छोटे वाहन चालक जोखिम उठाकर सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन


सात जनवरी को धनोल्टी से चोपड़ियाल गांव के बीच हुई भारी बर्फबारी से चंबा-मसूरी मोटर मार्ग बंद हो गया था। एनएच डोईवाला ने जेसीबी लगाकर सोमवार शाम तक चंबा-धनोल्टी मार्ग पर पसरी बर्फ को साफ कर दिया था, लेकिन पूरी तरह से बर्फ साफ नहीं होने और मौसम खुलने के बाद कई स्थानों में बर्फ के ऊपर पाला जम रहा है। जिससे वाहनों के रपटने का खतरा बना है।

खतरे को देखते हुए धनोल्टी-मसूरी मोटर मार्ग पर चौथे दिन भी वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। ग्रामीणों को सड़क में घंटों खड़े होकर छोटे वाहनों की प्रतिक्षा करनी पड़ रही है। ग्रामीण गिरवीर रमोला ने बताया कि बर्फ के ऊपर पाला गिरने से छोटे वाहनों के रपटने से हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


एनएच को पाले से निपटने की व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे बड़े वाहनों का संचालन भी जल्द शुरू हो सके। एनएच डोईवाला के एमपीएस रावत का कहना है कि जेसीबी से बर्फ हटा दी गई है, अब संवेदनशील स्थानों पर पाले से निपटने के लिए मजदूरों से चूना डलवाया जा रहा है। उसके बाद खतरा कुछ कम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें