नैनबाग (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के जाखधार (म्याणी) में महिला सशक्तीकरण, स्वरोजगार और पहाड़ी संस्कृति के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। देवभूमि स्वायत सहकारिता की ओर से जाखधार में ट्रेडिशनल ड्रेस मेकिंग प्लान शॉप का उद्घाटन किया गया है।
क्षेत्र में यह उद्यम शुरू होने से जौनपुर की पारंपरिक वेशभूषा को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय हस्तकला और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में भी मदद मिलेगी। इस मौके पर बीडीओ राकेश सिंह बिष्ट, ब्लॉक मिशन मैनेजर दीपक बहुगुणा, पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा, प्रधान संगठन अध्यक्ष प्रदीप कवि, प्रधान विक्रम सिंह चौहान, प्रधान शुभम चौहान मौजूद थे। संवाद