चंबा (टिहरी)। ब्लॉक के हड़म गांव में 37 लाख की लागत से नव निर्मित घंटाकर्ण पार्क का जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण और भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत ने लोकार्पण किया।
घंटाकर्ण पार्क में बच्चों में मनोरंजन के लिए झूले,सी-शॉ सहित फिटनेस के लिए जिम के आदि उपकरण लगाए गए हैं। हड़म गांव में नवनिर्मित पार्क का उद्घाटन करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण ने कहा कि पार्क क्षेत्र के लोगों के मनोरंजन और आपसी मेल-मिलाप का बेहतर माध्यम बनेगा। बताया कि पार्क में बच्चों के लिए झूले, बैठने के लिए आकर्षक बेंच सहित व्यायाम के लिए उपकरण स्थापित किए गए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की मांग पर पुस्तकालय के लिए जरूरी पुस्तकें देने की घोषणा भी की।
भाजपा जिलाध्यक्ष रावत ने पार्क निर्माण को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक उपयोगी पहल बताया। कहा कि स्वच्छ, सुंदर और विकसित जिले की परिकल्पना को लेकर प्रदेश सरकार के साथ जिला पंचायत आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य शीशपाल राणा, गीता डबराल, बीडीसी सपना सजवाण, ग्राम प्रधान अनीता कोठारी, नीलम सजवाण, ग्राम पुष्पा रावत, तजवीर सिंह रौथाण, बलवंत रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज खत्री, मीडिया प्रभारी राजेंद्र डोभाल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष साब सिंह सजवाण, हरि सकलानी आदि मौजूद थे।