नई टिहरी। गंगा नदी में राफ्टिंग गतिविधियों को पारदर्शी और व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति की बैठक हुई। राफ्टिंग गतिविधियों के संचालन के लिए मोबाइल एप बनाए जाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
राफ्टिंग संचालन का समय भी निश्चित होगा, जिससे पर्यटकों को अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। डीएम ने साहसिक खेल अधिकारी केएस नेगी को शीघ्र एक एप को बेहतर तरीके से डिजाइन करने से इसका डेमो प्रस्तुत करने को कहा। कहा कि एप यूजर फ्रेंडली होना चाहिए। ताकि कोई भी आम नागरिक उसे आसानी से संचालित कर सके। इस मौके पर एसडीएम आशिमा गोयल, जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा, एचडीएफसी बैंक के दीपक कैंतुरा आदि मौजूद रहे। संवाद