फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याएं प्राथमिकता से करें हल : धनै

Mon, 31 Oct 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
Release - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पर्यटन एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री दिनेश धनै ने जाखणीधार क्षेत्र का भ्रमण का ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी जनता की समस्याओं को प्राथमिकता में शामिल कर निराकरण का प्रयास करें।
विज्ञापन


सोमवार को पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने नवनिर्मित कांड़ीखाल-गेंवली मोटर मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि वर्षों से मोटर मार्ग के निर्माण की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो चुकी है। टिहरी बांध की झील में साहसिक गतिविधियां संचालित करवाने, कोश्यारताल पंपिंग योजना, जाखणीधार में पालीटेक्निक शुरू करवाने से लेकर दर्जनों सड़कों, स्कूलों का उच्चीकरण समेत कई महत्वपूर्ण योजनाएं जनता को समर्पित की गई है।

लोनिवि के अधिशासी अभियंता केएस नेगी ने बताया कि दो करोड़ 30 लाख से निर्मित साढ़े तीन किमी मार्ग का निर्माण राज्य योजना से किया गया है। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सुंदर सिंह भंडारी, आनंद सिंह रावत, प्रधान पवन खाती, छात्रसंघ अध्यक्ष स्वाति पंवार, शांति देवी, भगवान सिंह बरियाल, संदीप कुमार, ाीशपाल गुसाईं, जयवीर पंवार, यशपाल पंवार, कुलदीप चौहान, बलवीर सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें