टिहरी वसंतोत्सव के तीसरे दिन सरनौल यमुनाघाटी के कलाकारों की पांडव एवं पारंपरिक तांदी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। तांदी नृत्य ने जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण सहित कई लोग पंडाल छोड़कर मंच पर नृत्य करने को मजबूर हुए।
इसके बाद गढ़वाली परिधान प्रतियोगिता में युवतियों ने जलवे बिखेरे। गायक पदम गुसाईं और रवि गुसाईं की जोड़ी ने भी खूब रंग जमाया।
वसंतोत्सव पर मां रेनुका पांडव नृत्य कला मंच सरनौल एवं लोक रंग कला मंच उत्तरकाशी की टीम ने पारंपरिक वेशभूषा में पांडव नृत्य, घोड़ी नृत्य, जगाड़ा और तांदी नृत्य की प्रस्तुतियां दी। गढ़वाली परिधान प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में किरन तोपवाल प्रथम, अंजलि रावत द्वितीय, सोनिया तृतीय रही।
सीनियर वर्ग में प्रियंका बिष्ट पहले, अदिति दूसरे और आंचल नेगी तीसरे स्थान पर रही। इसके बाद लोक गायक पदम गुसाईं, रवि गुसाईं ने गीतों की प्रस्तुति दी। उत्तरकाशी के संवेदना समूह के कलाकारों ने भड़ गंगू रमोला नाटक का मंचन किया।