फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से गायब मिले तीन शिक्षक

Tue, 01 Dec 2015 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र गौड़ ने मंगलवार को सुदूर क्षेत्र कौडारना राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन शिक्षक विद्यालय से नदारद मिले।
विज्ञापन


दो शिक्षकों के उपस्थिति पंजीका पर हस्ताक्षर किए हुए थे, लेकिन दोनों शिक्षक तीसरे वादन में प्रधानाचार्य को बिना बताए ही गायब हो गए। एक अन्य शिक्षक का तीस नवंबर का सीएल का प्रार्थना पत्र जमा था, लेकिन एक दिसंबर को कोई भी प्रार्थना पत्र विद्यालय में नहीं मिला।

एक अन्य शिक्षक चिकित्सा अवकाश पर चल रहा है। सीईओ ने अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन रोकने के निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही प्रधानाचार्य से मामले में लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। सीईओ ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाईस्कूल कौडारना में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें