फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सड़क हादसों में तीन की मौत

Thu, 25 Aug 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
accident - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बुधवार रात सवा नौ बजे भागीरथीपुरम की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। दुर्घटना में रमेश चंद रमोला (56) पुत्र रोपाल सिंह रमोला निवासी ग्राम कखवाड़ी पट्टी बमुंड चंबा और राजेंद्र सिंह रावत (49) पुत्र चंदन सिंह रावत निवासी ग्राम जिवाली पोस्ट रौलाकोट रैका प्रतापनगर घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय बौराड़ी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने रमेश चंद्र को मृत घोषित कर दिया। एक अन्य दुर्घटना में धनोल्टी- खात ब्रांच रूट पर डांडा की बेली से धनोल्टी आ रही कार झालकी नामे तोक में अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार चंद्रप्रकाश उनियाल (35) पुत्र वीरेंद्र दत्त निवासी धनोल्टी की मौके पर ही मौत हो गई। कार में एक ही व्यक्ति सवार था।


देवप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी के समीप बृहस्पतिवार सुबह लगभग सवा आठ बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे ऋषिकेश भेजा गया है। दिल्ली से रुद्रप्रयाग के लिए ट्रांसफार्मर लेकर चला ट्रक बृहस्पतिवार सुबह लगभग सवा आठ बजे तोताघाटी के निकट खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक परिचालक जावेद (21) पुत्र हसीरुद्दीन निवासी कुंठ थाना देवकुटी जिला हापुड़ (उत्तर प्रदेश) की मौत हो गई, जबकि यहीं का चालक तय्यूब (30) घायल हो गया। उसे ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया है। ब्यूरो

बोलेरो दुर्घटना में एक ही परिवार के 9 लोग घायल
बदरीनाथ हाईवे पर बृहस्पतिवार को बोलेरो के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक ही परिवार के नौ लोग घायल हो गए। गनीमत यह रही कि बोलेरो चालक ने अनियंत्रित हुए वाहन को चट्टान से टकरा दिया था जिससे वाहन गहरी खाई में जाने से बच गया। वाहन में एक ही परिवार के नौ लोग सवार थे, जो पाखी गांव में कृष्ण जन्माष्टमी मेला देखने जा रहे थे।

प्राप्त विवरण के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर मठ गांव निवासी सुधीर सिंह पुत्र धूम सिंह अपने परिवार के साथ पीपलकोटी से बोलेरो से छह किमी दूर पाखी गांव में जन्माष्टमी मेला देखने जा रहे थे।

वाहन एक किमी दूर पहुंचा ही था कि अचानक अनियंत्रित होकर चट्टान से टकरा कर सड़क पर पलट गया। हादसे में मंजू देवी (32) पत्नी सुधीर सिंह, वीरेंद्र सिंह (36) पुत्र दुलभ सिंह, अंजू देवी (29) पत्नी वीरेंद्र , संजना (13) पुत्री जसवंत सिंह, कंचन (8) पुत्री वीरेंद्र सिंह, अंशिका (3) पुत्री सुधीर सिंह, नैना (5) पुत्री सुधीर और किस्सू (4)  पुत्र वीरेंद्र घायल हो गए।

सुधीर सिंह और मंजू देवी को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि नैना और किस्सू को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है। अन्य सभी घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। सीएमएस डा. बीके शुक्ला ने कहा कि सभी घायलों के सिर में चोटें आई हैं। वाहन में सवार वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हाईवे पर मलबा होने के कारण वाहन रपट कर अनियंत्रित हो गया था, जिससे चालक ने बड़ी दुर्घटना से बचने के लिए वाहन को चट्टान पर टकराया, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

टूटी टहनी की चपेट में आने से एक की मौत
नौगांव। बगीचे में जाते समय पेड़ से टूटी टहनी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बुधवार देर शाम को मटियाली गांव निवासी धर्म सिंह (52) पुत्र जबर सिंह गांव से अपने बगीचे जा रहा था कि रास्ते में हुई तेज बारिश से पेड़ की टहनी टूट कर उसके सिर पर जा गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

ग्रामीण खून से लथपथ हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उसकी मौत से गांव में शोक की लहर है। प्रधान गोकुल लाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम सिंह राणा ने मृतक परिवार के लिए स्थानीय प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें