फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों में अवैध पेयजल कनेक्शन, नोटिस

Wed, 17 Feb 2016 07:41 PM IST
चंबा (टिहरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर और आसपास के गांवों में अवैध रूप से पेयजल कनेक्शन रखने वालों में इन दिनों जल संस्थान की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को जल संस्थान की टीम ने बादशाहीथौल क्षेत्र में तीन अवैध कनेक्शन पकड़कर उनके घरों पर नोटिस चस्पा कर दिया है। पिछले एक सप्ताह में जल संस्थान ने अवैध कनेक्शन रखने वालों से 56 हजार का राजस्व भी वसूल किया है।
विज्ञापन

चंबा, बादशाहीथौल, रानीचौरी और आसपास के गांवों में घरेलू और व्यावसायिक पेयजल कनेक्शन के नाम पर कई अवैध कनेक्शन लगा रखे हैं। इस कारण गर्मियों के समय में पेयजल का संकट होने के साथ ही विभाग को भी आर्थिकी का नुकसान होता है। एक सप्ताह की मोहलत के बाद सोमवार को नौ अवैध कनेक्शनधारियों ने विभाग से वैध कराने के लिए आवेदन किया था। अब बुधवार को जल संस्थान की टीम ने बादशाहीथौल क्षेत्र में जांच-पड़ताल की। इसमें टीम को तीन कनेक्शन अवैध मिले हैं। इन घरों में कोई न मिलने पर जल संस्थान की टीम ने तीन दिन के अंतर्गत नोटिस का जवाब देने को कहा है। जवाब न मिलने पर पांच हजार का अर्थदंड जमा करने की चेतावनी दी है।ं नौ अवैध कनेक्शनधारियों के कनेक्शन वैध कराने से जल संस्थान को 56 हजार का राजस्व प्राप्त हुआ है।
कोट
नौ अवैध कनेक्शन वैध कराने के बाद बुधवार को बादशाहीथौल क्षेत्र में जांच अभियान चलाया गया। क्षेत्र में तीन कनेक्शन अवैध रूप से मिले हैं। घर में कोई न होने पर नोटिस चस्पा कर तीन तीनों के भीतर जवाब न मिलने पर कनेक्शन काटने के साथ ही पांच हजार का अर्थदंड वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नीरज त्रिपाठी, जेई जल संस्थान चंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें