फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कार्यालय में नहीं बैठने पर तीन कर्मियों का जवाब तलब

Wed, 27 Nov 2024 05:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। डीएम मयूर दीक्षित ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के समीपवर्ती विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षक किया। इस दौरान गोल्डन फिश कैंटीन के आगे फैली गंदगी को देखकर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। नगर पालिका के ईओ को शीघ्र ही झाड़ी कटान करने और कैंटीन कार्मिकों को कूड़ादान रखने को कहा। जिला कार्यालय के तीन कर्मचारियों के कार्यालय में न बैठने पर स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

डीएम ने अभिलेखागार, जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय, राजस्व कैंटीन का निरीक्षण किया। भवन का निरीक्षण कर रिकार्ड रूम में अभिलेख चेक भी किए। लोनिवि के ईई योगेश कुमार को भवन की मरम्मत, रंग-रोगन करने और तहसील टिहरी की ओर खुले गड्ढे को दो दिन के भीतर बंद करने के निर्देश दिए।
ईओ संजय कुमार को भवन के आसपास झाड़ी कटान और सफाई के निर्देश दिए। जिला कार्यालय परिसर के निकट पुरानी कैंटीन का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त कैंटीन का मलबा हटाने व परिसर में खड़ी जिप्सी को प्रयोग में लाने के निर्देश दिए। राजस्व अभिलेखागार में हाल बंदोबस्त, साबिक बंदोबस्त, प्रशासनिक अधिकारी कक्ष का निरीक्षण कर रिकार्ड रूम में सीसीटीवी कैमरे रिकार्डिंग एवं अभिलेख चेक किए।
विज्ञापन

डीएम ने एक टीम बनाकर अभिलेखों को सूचीबद्ध कर सभी कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाने, रिकार्डिंग स्क्रीन चेंज करने को कहा। आपदा प्रबंधन के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण करते हुए लोनिवि को समय से काम पूरे करने को कहा। इस मौके पर एडीएम केके मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें