फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सहित तीन कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को दो कोरोना पॉजिटिव मिलने से एक्टिव केस की संख्या नौ पहुंच गई है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति मुंबई और दिल्ली से लौटे हैं। उधर, रुद्रप्रयाग जिले में एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना पॉजीटिव की संख्या बढ़कर 430 हो गई है, जिनमें से 419 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि दो लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। कोरोना संक्रमित को कोविड केयर सेंटर सुरसिंगधार आइसोलेट किया गया है। एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को दो कोरोना पॉजीटिव केस मिले हैं, जिनमें से एक व्यक्ति भिलंगना और एक देवप्रयाग ब्लॉक का है। 46 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब तक 4510 लोगों के स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिए हैं, जिसमें से 3589 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। 203 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। कुल 1038 लोग संस्थागत और 2203 लोग होम क्वारंटीन में रखे गए हैं।
उधर, रुद्रप्रयाग सीएमओ डा. बीपी शुक्ला ने बताया कि 57 वर्षीय महिला बीते 2 जुलाई को परिवार के चार सदस्यों के साथ दिल्ली से पहुंची थी, जहां सात जुलाई को महिला समेत सभी पांच लोगों के सैंपल लिए गए थे। शनिवार को मिली रिपोर्ट के मुताबिक महिला कोरोना पॉजिटिव मिल है, जबकि अन्य चार की रिपोर्ट निगेटिव आई है। महिला को कोटेश्वर स्थिति कोविड-19 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। निगरानी समिति के माध्यम से गांव के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जिले से अभी तक 2368 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें 67 पॉजिटिव और 2181 निगेटिव आए हैं। जबकि 78 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

तीन माह में काटे 3113 चालान
रुद्रप्रयाग। कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं करने पर जिले में 25 मार्च से 10 जुलाई तक पुलिस और प्रशासन द्वारा 3113 चालान किए गए। इस दौरान 50 से अधिक वाहन सीज और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। साढ़े छह लाख अर्थदंड वसूला गया। पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी किए जा रहे दिशा-निर्देशों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें