फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी कूड़ा फेंकने वालों पर नजर

Wed, 28 Jan 2026 06:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका ने सौर ऊर्जा से संचालित होने वाले 15 सीसीटीवी कैमरे लगाए
विज्ञापन

नई टिहरी। नगर पालिका नई टिहरी में नगर क्षेत्र में घरों का कूड़ा फेंकने वाले लोगों पर सीसीटीवी कैमरों की मद्द से नजर रखी जा रही है। पालिका ने नगर क्षेत्र में 15 ऐसे संभावित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं हैं जहां लोग अक्सर कूड़ा फेंक देते हैं।

नगर पालिका नई टिहरी ऐसे लोगों पर सीसीटीवी कमरों से नजर रख रही हैं, जो अक्सर घरों का कूड़ा इधर-उधर फेंक देते हैं। पालिका की ओर से नई टिहरी बाजार के समीप , प्रेस क्लब के पास, 9 सी बौराड़ी में दो स्थानों पर, नई टिहरी-बौराड़ी सड़क पर छमुंड के पास, आंचल डेयरी के समीप, ढुंगीधार के दो स्थानों के साथ नगर के विभिन्न जगहों पर सौर ऊर्जा से चलने वाले 15 सीसीटीवी कैमरे लगाएं हैं। सभी कैमरों को पालिका कर्मियों के मोबाइल से जोड़ा गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका के सफाई निरीक्षक प्रीतम सिंह नेगी ने बताया कि लोग रात को घरों से कूड़ा लाकर इधर-उधर फेंक देते हैं। सौर ऊर्जा से चलने वाले इन सीसीटीवी कैमरों को आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर लगाएं जाने की सुविधा है। कैमरों की मद्द से कूड़ा फेंकने वाले की पहचान कर उन पर जुर्माने का प्रावधान रखा गया है।
विज्ञापन

पालिका की ओर नगर को स्वच्छ बनाएं रखने के लिए नाम बताओ-इनाम पाओ योजना संचालित की हुई है। योजना के तहत इधर-उधर कूड़ा फेंकने वाले का नाम बताने वाले को इनाम भी दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से कूड़ा डोर टू डोर आने वाले कूड़ा वाहन में डालने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें