फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: मांगों के समर्थन में तीसरे दिन भी खैट पर्वत पर डटे रहे भूख हड़ताल पर

Sat, 20 Jun 2026 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी बांध से मिलने वाली रॉयल्टी का लाभ बांध प्रभावित क्षेत्रों को दिए जाने, प्रभावित परिवारों को निशुल्क बिजली-पानी उपलब्ध कराने और अन्य लंबित मांगों के समर्थन में टिहरी गढ़वाल जन अधिकारी संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी तीसरे दिन भी खैट पर्वत पर भूख हड़ताल पर डटे रहे। उन्होंने उक्त मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई न होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

तीन दिन बाद भी भूख हड़ताल स्थल पर वार्ता के लिए शासन-प्रशासन के किसी भी अधिकारी के न पहुंचने पर कड़ा आक्रोश जताया। मोर्चा के अध्यक्ष सागर भंडारी ने कहा कि टिहरी बांध परियोजना के लिए सबसे बड़ा त्याग प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने किया है। लेकिन उन्हें हनुमंत राव कमेटी की सिफारिशों के अनुसार सुविधाएं और अधिकार नहीं दिए जा रहे है। मांगों को विभिन्न मंचों पर उठाने के बावजूद शासन और प्रशासन की ओर से समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। तीसरे दिन भी सागर भंडारी, गोपीनाथ सिंह रावत, देवांक चमोली, अजय पंवार बैठे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें