फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया

Mon, 19 Jan 2026 04:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। यमुनाघाटी कांग्रेस की बैठक में संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना था कि शीर्ष नेतृत्व जिसे टिकट देगा कार्यकर्ता उसके साथ खड़ा रहेगा। शीर्ष नेतृत्व से कांग्रेस मूल के व्यक्ति को ही टिकट देने की मांग की गई। बूथ समिति को मजबूत करने के लिए युवाओं को बड़ी संख्या में संगठन से जोड़ने की पैरवी की गई।
विज्ञापन

सोमवार को हुई यमुनाघाटी कांग्रेस की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की नीतियों और कार्यशैली से प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति असहज है। प्रदेश की जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सत्ता को उखाड़ने का मन बना चुकी है। कांग्रेस जनता के सहयोग से इस बार सत्ता में जरूर आएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मनरेगा को समाप्त कर महात्मा गांधी जैसे विभूतियों का अपमान किया है जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक राजेश जुवांठा की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष पुरोला विहारी लाल शाह, हरिमोहन जुवान्ठा, चन्द्र मोहन पंवार, मोहन सिलवाल, दीवान असवाल, राम प्रसाद सेमवाल, श्याम सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें