फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कोटगांव में नशामुक्त जनजागरण अभियान चलाया

Mon, 19 Jan 2026 04:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। आदर्श संस्कृत ग्राम कोटगांव में नशा मुक्ति को जनजागरण अभियान और रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि गांव में किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ का उपयोग और बिक्री नहीं की जाएगी। नियम का उल्लंघन होने पर 25 हजार अर्थदंड लगाया जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ग्रामवासियों को नशे से होने वाले सामाजिक, पारिवारिक एवं स्वास्थ्यगत दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। गांव को पूर्ण रूप से नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि आदर्श संस्कृत ग्राम होने के कारण कोटगांव में ऐसी गतिविधियों का कोई स्थान नहीं है। नशा समाज के लिए घातक है और युवाओं के लिए सबसे बड़ा अभिशाप बन चुका है।
अभियान के अंतर्गत मोरी–जखोल मुख्य मार्ग पर जनजागरण रैली भी निकाली गई जिसमें ग्राम पंचायत की सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश आम जनमानस तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ग्राम प्रधान संगीता रावत एवं आदर्श संस्कृत ग्राम के प्रशिक्षक आचार्य माधव पौडेल के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर प्रमुख पर्यटन व्यवसायी चैन सिंह रावत, लायवर सिंह रावत, हृदय सिंह रावत, रोहिताश उनियाल, किशोर उनियाल आदि गांववासी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें