फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील महोत्सव में धन की कमी नहीं आएंगी आड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी झील महोत्सव की तैयारियों को लेकर पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर नेे अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि महोत्सव के आयोजन में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। गत वर्ष की भांति इस बार भी महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सरकार की ओर से ढाई करोड़ की धनराशि जारी की जाएगी। नेशनल और इंटरनेशनल होटल ग्रुप को महोत्सव में आमंत्रित कर डीएम को फूड कॉर्ट के लिए जगह चिह्नित करने को कहा। झील महोत्सव में गढ़वाली फैशन शो का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन

जिला सभागार में आयोजित बैठक में पर्यटन सचिव जावलकर ने कहा सीएम का फोकस टिहरी झील को बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है। इस बार 17 से 19 मार्च तक महोत्सव का आयोजन होगा। महोत्सव में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए होप ऑन-होप ऑफ बसें, ई-कार्ट, इलेक्ट्रानिक गाड़ियां, गोल्फ कार, सफारी चलाने के निर्देश दिए। महोत्सव के लिए नियंत्रण कक्ष बनाने, सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात करने, आसपास के क्षेत्रों के होम स्टे को तैयार रखने को कहा। कहा महोत्सव में आने वाले पर्यटकों को होम स्टे वाले गांवों का भ्रमण कराया जाएगा। डीएम डा. वी षणमुगम ने बताया लगभग 1500 वर्ग मीटर पर झील महोत्सव का पांडाल लगाया जाएगा। साहसिक खेल अधिकारी एसएस राणा ने बताया कि 40 टेंट एडवेंचर संबंधित स्थापित किए जाएंगे।
पर्यटन सचिव जावलकर ने टेंट कॉलोनी लगाने के निर्देश भी दिए। एनसीजेडसीसी (उत्तरी क्षेत्र सांस्कृतिक जोन) की चार टीमें, साउथ जोन और ईस्टर्न जोन की चार-चार और वेस्ट जोन की दो टीमें महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक कलाकारों के अलावा सांस्कृतिक विभाग की 11 टीमें, बॉलीवुड स्टार संतोष खेतवाल, मोनाली ठाकुर, सुरेश कुशवाह, कवि सम्मेलन भी महोत्सव के दौरान आयोजित किए जाएंगे।बैठक में सीडीओ अभिषेक रूहेला, एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत, डीएफओ डा. कोको रोसे, सीओ जूही मनराल, डीडीओ आनंद सिंह भाकुनी, ईई लोनिवि केएस नेगी, जल संस्थान सतीश नौटियाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें