फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नालियों और सड़कों की मरम्मत की जगी उम्मीद

Mon, 03 Mar 2025 04:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका को 53 लाख की मिली वित्तीय स्वीकृति, अप्रैल से शुरू होंगे निर्माण कार्य
विज्ञापन

नई टिहरी। नगर पालिका क्षेत्र नई टिहरी की लंबे समय से क्षतिग्रस्त नालियों और टूटी सड़कों का मरम्मत कार्य शुरू होने की उम्मीद जगी है। नालियों की मरम्मत, सीसी सड़क निर्माण करने और सुरक्षा दीवार बनाने के लिए नगर पालिका को अवस्थापना मद में 53 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिल है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर नगर पालिका अप्रैल से इन कार्यों को शुरू करेगी।

नगर क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में कई स्थानों पर नालियां क्षतिग्रस्त है। इससे बारिश के दौरान जलभराव और गंदगी की समस्या उत्पन्न हो रही थी। सड़कों पर बने गड्ढों के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोग लंबे समय से क्षतिग्रस्त नालियों और सड़कों की मरम्मत करने की गुहार नगर पालिका से लगाते आ रहे थे, लेकिन पालिका के अधिकारी बजट का अभाव बताकर मरम्मत कार्य शुरू करने में रुचि नहीं ले रहे थे। बीते दिसंबर में पालिका को निर्माण कार्यों के लिए 53 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिली थी, लेकिन निकाय चुनाव के चलते पालिका कार्य शुरू नहीं कर पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ संजय कुमार ने बताया कि पीआईसी कॉलोनी के निकट नाला मरम्मत कार्य के लिए पांच लाख, वार्ड संख्या दो भागीरथीपुरम में सीसी सड़क निर्माण सहित अन्य आठ कार्यों के लिए लगभग 53 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिली है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर अप्रैल से उक्त क्षेत्रों में कार्य शुरू किया जाएगा। जल निकासी की समस्या को हल करने के लिए क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें