फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरीधार पंपिंग योजना का काम अधर में लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
थौलधार ब्लाक में जुआ पट्टी के दर्जनों गांव के लोगों को इस साल भी पेयजल नसीब नहीं हो पाएगी। क्षेत्र की सुरीधार पंपिंग योजना का 20 फीसदी काम पूरा करने के लिए जल निगम को पांच करोड़ की दरकार है, लेकिन धनराशि नहीं मिलने से योजना अधर में लटकी है।
विज्ञापन

गर्मियों में जुआ पट्टी के लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है। वर्ष 2014 में 21 करोड़ की लागत से सुरीधार पंपिंग योजना स्वीकृत की गई थी। पांच साल बीतने पर पंपिंग योजना का कार्य 80 फीसदी ही पूरा हो पाया है। जल निगम का कहना है कि पेयजल वितरण टैंक और बिजली कनेक्शन के लिए पांच करोड़ की जरूरत है। बजट मिलता है, तो योजना का निर्माण जल्द पूरा कर जलापूर्ति कराई जा सकती है। क्षेत्र के मूर्ति सिंह नेगी, प्रताप सिंह रावत, गंभीर सिंह कठैत और उम्मेद सिंह ने बताया कि क्षेत्र के लिए कौड़िया जलस्रोत से बनाई गई पेयजल लाइन पुरानी होने से जर्जर स्थिति में है, जिससे क्षेत्र के दो दर्जन गांव के लोगों को गर्मियों में हर साल पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है। ईई आलोक कुमार का कहना है कि सुरीधार पंपिंग योजना का 20 फीसदी काम पूरा करने के लिए शासन को पांच करोड़ की डिमांड भेजी गई है। बजट मिलता है, तो काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें