फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने शौचालय में दिया बच्चे को जन्म

Sat, 28 Jan 2017 10:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी।
विज्ञापन
नवजात शिशु
विज्ञापन
चिकित्सा स्वास्थ्य की लचर व्यवस्था का खामियाजा एक और गर्भवती महिला को भुगतना पड़ा है। पीएचसी प्रतापनगर में डिलीवरी की सुविधा नहीं होने के कारण हायर सेंटर ले जा रही एक गर्भवती महिला ने खांडखाला में एक शौचालय में ही नवजात को जन्म दे दिया। परिजनों ने जच्चा-बच्चा जिला चिकित्सालय बौराड़ी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


प्रतापनगर ब्लॉक में ओण पट्टी के ग्राम मिश्रवाण गांव की कौशल्या देवी (36) पत्नी आनंद सिंह को शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे प्रतापनगर पीएचसी में ले गए। परिजनों ने चिकित्सक को बताया कि इससे पहले हुई दो डिलीवरी में महिला को दिक्कत हुई थी। इस पर चिकित्सक ने पीएचसी में कोई सुविधा नहीं होने पर महिला को दर्द रोकने का इंजेक्शन देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया।

महिला के भागीरथीपुरम स्थित खांडखाल पहुंचते ही तेज दर्द शुरू हो गया। वह शौचालय गई और वहीं बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चे को परिजन जिला अस्पताल ले गए। सीएमएस डा. सीपी त्रिपाठी ने बताया कि जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। दोनों को जरूरी इंजेक्शन भी लगाए गए हैं। उन्हें रविवार को छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें