फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, एक की मौत, चार घायल

Fri, 27 Jan 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धनोल्टी घूमने आए पर्यटकों की कार देहरादून जाते समय दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे कार में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को मसूरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


धनोल्टी में बर्फबारी का लुत्फ उठाने आए देहरादून के पर्यटकों की कार शुक्रवार शाम छह बजे दून लौटते समय धनोल्टी से एक किमी आगे तुरतुरिया बैंड पर पाले में फिसलने से गहरी खाई में जा गिरी। इस दौरान नई टिहरी नामांकन कराने के बाद घर लौट रहे मनमोहन सिंह मल्ल के समर्थकों को घटना का पता चला, तो उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस-प्रशासन को सूचना दी।

धनोल्टी पुलिस चौकी प्रभारी नरेश लखेड़ा ने बताया कि कार में सवार रतिदा खान (50) पत्नी शईद खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शीबा खान (25) पत्नी बाबर खान, बाबर खान (28) पुत्र अहसान अहमद, मौहम्मद मूर्तजा (30) पुत्र अमान उल्ला खान, मुजाहिद्द (28) पुत्र शईद खान निवासी सभी टर्नल रोड, लेन नं सी, देहरादून घायल हो गए। घायलों को मसूरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें