फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने की सीमांकन करने की मांग

Tue, 09 Aug 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत का पालिका बनने का सपना मुश्किल होता दिख रहा है। नगर से सटे हड़म गांव के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की भूमि को नगर पंचायत में शामिल करने का विरोध शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जबरन भूमि को जोड़ा गया, तो ग्रामीण कोर्ट की शरण में जाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


हड़म के ग्रामीणों ने नगर पंचायत में शामिल होने से साफ इंकार कर दिया है। ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने नगर पंचायत के ईओ एलम दास को समस्याएं बताई। प्रधान अनीता देवी ने कहा कि ग्राम पंचायत की भूमि को नगर पंचायत में जोड़ने से ग्रामीणों को नुकसान होगा।

क्षेत्र पंचायत सदस्य सुषमा कोठारी ने कहा कि पूर्व की भांति 1995 के गजट नोटिफिकेशन को आधार मानकर ही ग्राम पंचायत की सीमा का विस्तार किया जाए। इस मौके पर कुंती देवी, उर्मिला देवी, सीता देवी, मंजू देवी, शैलेंद्र कोठारी, राजेंद्र प्रसाद, देवेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें