फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: केंद्रीय विवि के कुलपति ने एसआरटी परिसर का निरीक्षण किया

Wed, 10 Dec 2025 07:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शैक्षणिक, भौतिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली
विज्ञापन

चंबा (टिहरी)। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह ने स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर की शैक्षणिक, भौतिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कुलपति ने परिसर की समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिया।
एसआरटी परिसर बादशाहीथौल का निरीक्षण करने पहुंचे विवि के कुलपति प्रो. सिंह ने परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था में और सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिसर में शैक्षिक व्यवस्था में सुधार के लिए विवि की ओर से हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। छात्रों ने कुलपति से मुलाकात कर परिसर की कई समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए जल्द निराकरण करने की मांग की।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि नीतिगत मामलों पर नीति के आधार पर ही फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वामी रामतीर्थ परिसर में शैक्षिक वातावरण सुदृढ़ करने, बुनियादी सुविधाओं को और मजबूत बनाने और परिसर की अन्य समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। कुलपति ने अधिकारियों, शिक्षक -कर्मचारियों से भी विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

परिसर के शिक्षकों ने भी कुलपति के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए शीघ्र निराकरण की मांग की। कर्मचारियों ने पदोन्नति प्रक्रिया जल्द शुरू करने, नए पदों पर नियुक्ति करने और मृतक आश्रितों को जल्द नियुक्ति देने की मांग प्रमुखता से उठाई। इस मौके पर परिसर निदेशक प्रो. एए बैड़ाई, प्रो. डीएस कैंतुरा, प्रो. आरसी रमोला, प्रो. एनके अग्रवाल, राकेश कोठारी और हंसराज बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें