फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिल्यारा आश्रम पहुंचा पर्यावरणविद् बहुगुणा की अस्थि कलश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचतत्व में विलीन हुए पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा की अस्थि कलश सोमवार को जब बहुगुणा की कर्मस्थली सिल्यारा आश्रम पहुंची, तो वहां मौजूद उनके अनुयायियों की आंखें छलक पड़ी। अस्थि कलश के दर्शन कर लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनकी स्मृति में आडू के पौधे रोपे गए। साथ ही गीता पाठ भी किया गया। मंगलवार (आज) अस्थि कलश को देवप्रयाग संगम से गंगा में प्रवाहित किया जाएगा।
विज्ञापन

हिमालय बचाओ आंदोलन के समीर रतूड़ी पद्म विभूषण सुंदरलाल बहुगुणा की अस्थि कलश लेकर सिल्यारा आश्रम पहुंचे। रतूड़ी ने बताया कि पर्यावरण के क्षेत्र में बहुगुणा ने कई कार्य किए, लेकिन भिलंगना की बालगंगा घाटी के लिए उनका योगदान अतुलनीय रहा है। शराबबंदी आंदोलन हो या फिर छुआछूत, महिला शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को युगों तक याद किया जाता रहेगा। वहां उपस्थित लोगों ने बहुगुणा के सिद्धांतों को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुमित्रा देवी, दिनेश भजनियाल, वीरेंद्र लाल शाह, लक्ष्मण कैंतुरा, उम्मेद चौहान, सब्बल सिंह बिष्ट, खुशाल सिंह, त्रिलोचन घिल्डियाल, देवेंद्र बहुगुणा, अमित पंत, रोशन लाल जोशी, उदय सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें